फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पंजथ स्प्रिंग में मछलियों की मौत ने बढ़ाई चिंता, जलस्रोत बचाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलगाम। प्रसिद्ध पंजथ स्प्रिंग में बड़ी संख्या में मछलियों के तड़प-तड़प कर मरने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना ने क्षेत्र के पर्यावरण और जल संसाधनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने जलस्रोत बचाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदूषण, सीवरेज का पानी पेयजल स्रोतों में मिलना और पानी में ऑक्सीजन के स्तर में कमी जैसी समस्याएं इस प्राकृतिक धरोहर के लिए खतरा बनती जा रही हैं। हालांकि संबंधित विभाग मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं लेकिन पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि मानव लापरवाही का असर जलस्रोतों पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पंजथ स्प्रिंग लंबे समय से क्षेत्र के जलीय जीवों और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जीवनरेखा रहा है। मछलियों की मौत की यह घटना इस बात का संकेत है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से जल स्रोत की नियमित निगरानी, प्रदूषण रोकने और संरक्षण उपायों को मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि आज हमारे झरनों, नालों और जलस्रोतों की रक्षा नहीं की गई तो कल होने वाला नुकसान अपूरणीय हो सकता है। इसलिए अब समय आ गया है कि सभी मिलकर पंजथ स्प्रिंग को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें