संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक घर में छापा मारकर चरस बरामद की। पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
थाना जैनापोरा को सूचना मिली कि सफानगरी जैनापोरा क्षेत्र में रहने वाले फारूक अहमद डार के घर पर चरस छिपा कर रखी गई है। इस पर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शोपियां की अदालत से तलाशी वारंट हासिल कर जैनापोरा पुलिस टीम को प्रथम श्रेणी कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ घर की तलाशी ली। तलाशी में 7.900 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में एनडीपीसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे की तस्करी करने व नशा करने वालों के बारे में जानकारी देने के लिए इस हेल्पलाइन नंबर 9596768831 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।