फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अब सिर्फ दो जगह ही चलेंगी स्नो बाइक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनमर्ग विकास प्राधिकरण ने स्नो बाइक्स कीं सीमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन रिसॉर्ट सोनमर्ग की नाजुक पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोनमर्ग विकास प्राधिकरण ने स्नो मोबाइल बाइक्स के संचालन को केवल दो निर्धारित स्थानों तक सीमित कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिलाल मुक्तार भट ने बताया कि अब स्नो मोबाइल बाइक्स केवल पर्यावरण पार्क के निकट और गढ़ कल में ही संचालित की जा सकेंगी। निर्देश के अनुसार इन अनुमोदित स्थलों पर प्रतिदिन अधिकतम 20 स्नो मोबाइल बाइक्स ही संचालित करने की अनुमति होगी। सीईओ ने स्पष्ट किया कि इन दो निर्धारित क्षेत्रों के अलावा कहीं अन्य जगह संचालित पाई जाने वाली किसी भी स्नो मोबाइल बाइक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन में शामिल बाइक्स को जब्त भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें