फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ऑनलाइन मंगाईं नशे की दवाएं, रिसीव करते हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने कूरियर कंपनी के ऑफिस से पकड़ा, पार्सल में निकली प्रतिबंधित दवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बारामुला। एक युवक ने नशे की दवाएं ऑनलाइन ऑर्डर कीं। कूरियर आया तो लेने कंपनी के कार्यालय पहुंचा लेकिन पुलिस ने पार्सल रिसीव करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पार्सल में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं निकली। आरोपी ताहिर तारिक शेख निवासी सीलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कूरियर से अवैध ड्रग्स वाला पार्सल प्राप्त करने वाला है। पुलिस थाना सोपोर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर और जांच शुरू की। जांच के दौरान एसडीपीओ, एसएचओ व ड्रग इंस्पेक्टर और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस टीम कूरियर ऑफिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पुलिस ने आरोपी ताहिर तारिक शेख को पार्सल लेते समय हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से पार्सल को मौके पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट, ड्रग इंस्पेक्टर और एफएसएल टीम की उपस्थिति में खोला गया। इसमें प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला है कि यह कन्साइनमेंट चंडीगढ़ से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। वहीं पुलिस की ओर से इस मामले में नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें