फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ट्रक-बाइक की टक्कर में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के बेमिना बाइपास पर हज हाउस के निकट सड़क हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग के बेमिना हिस्से पर हुआ। यहां एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत जेवीसी अस्पताल बेमिना ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आदनान जहूर के रूप में हुई है जो बेमिना हाउसिंग कॉलोनी का निवासी था। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने शहर के व्यस्त राजमार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है और चालकों से सुरक्षित वाहन चलाने का आग्रह किया है ताकि ऐसे दुखद हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें