संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। केहरीबल-रामबीरपोरा मट्टन रोड पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान ओवैस अहमद खान निवासी केहरीबल मट्टन के रूप में हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस स्टेशन लारनू को नशीले पौधों की अवैध खेती की पुख्ता सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि गुल मोहम्मद लोन निवासी लीसू ब्रानार मट्टन ने अपने किचन गार्डन में करीब चार मरले जमीन पर अफीम के पौधे उगाए थे। इस पर थाना लारनू में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर कार्यकारी मजिस्ट्रेट, कृषि अधिकारी और गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही अवैध फसल नष्ट कर दी गई।
अनंतनाग पुलिस ने नशा तस्करी, दुरुपयोग और नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी देकर पुलिस का सहयोग जारी रखें।