बडगाम में पकड़ा नशा तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। पुलिस ने बीरवाह क्षेत्र में शनिवार को नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चरस बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान जहूर अहमद भट निवासी सनेरगुंड बडगाम के तौर पर हुई है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 59 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद