फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना ने कराया बाटालिक वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
बाटालिक सेक्टर में खेला जा रहा वॉलीबॉल मैच।स्रोत - भारतीय सेना।
विज्ञापन
कारगिल। भारतीय सेना ने बाटालिक सेक्टर के स्थानीय समुदाय के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत “बाटालिक वॉलीबॉल टूर्नामेंट” का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में खेल भावना, युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा और ग्रामीण एकता, भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए। फाइनल मुकाबला टीम सारचे और टीम सिलमो के बीच खेला गया, जिसमें टीम सारचे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और युवा खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जो सीमावर्ती क्षेत्र में खेल गतिविधियों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें