फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घर से 530 ग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत अवंतिपोरा पुलिस ने के-कूट इलाके में एक आवासीय परिसर से 530 ग्राम चरस पाउडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस पोस्ट टोल प्लाजा चेरसू को एक व्यक्ति के घर में नशीले पदार्थ छिपाकर रखे जाने की विशेष सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस थाना अवंतिपोरा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस पोस्ट टोल प्लाजा की टीम, पुलिस पोस्ट प्रभारी सब-इंस्पेक्टर इश्फाक अहमद के नेतृत्व में आरोपी के आवास पर तलाशी लेने पहुंची। तलाशी के दौरान 530 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया, जिसे निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें