कुलगाम। पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना प्रभारी कुलगाम ने पुख्ता सूचना पर तुरंत चम्बगुंड पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस दल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से वर्नर-एन नाम की 1900 नशीली टेबलेट मिलीं। पुलिस ने बरामद की नशीली गोलियों को कार्यकारी दंडाधिकारी की मौजूदगी में सील कर दिया। काबू किए गए आरोपी मुजम्मिल अहमद राथर निवासी चांसर, कुलगाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद