अनंतनाग में पड़े ड्रग तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
अवंतिपोरा। जारी नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने कटीपोरा चरसू में नाका जांच के दौरान नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पोस्ट टोल प्लाजा के इंचार्ज एसआई इश्फाक अहमद ने एसएचओ अवंतिपोरा एजाज हामद की निगरानी में एक व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से लगभग 131 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। आरोपी बिलाल अहमद भट निवासी बाटिपोरा चरसू को गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद