फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नुनवानी स्कूल में खो-खो मुकाबले में लड़कियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बुधवार को सरकारी मिडिल स्कूल नुनवानी एसटी कलारूस में खेल मुकाबले कराए गए। इसमें लड़कियों ने दमखम दिखाया।
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, मिशन शक्ति कुपवाड़ा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, टीम वर्क को बढ़ावा देना और खेल-कूद में उनकी भागीदारी को लेकर समाज में फैली रूढ़ियों को तोड़ना था। बैंगनी रंग की यूनिफॉर्म और कैप पहने छात्राओं ने मैदान में उतरकर दिखा दिया कि मौका मिले तो बेटियां किसी से कम नहीं। आयोजकों ने प्रतिभागी छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें यूनिफॉर्म भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मिशन शक्ति का बैनर लेकर छात्राओं और स्टाफ ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र और अधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि खेल से लड़कियों में नेतृत्व क्षमता, आत्म-सम्मान, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास होता है। यही मिशन शक्ति का विजन है, महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर अवसर देना। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को खेलों में लगातार हिस्सा लेने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने की अपील के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें