फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोपोर। पुलिस ने बार-बार नशे की तस्करी करने के आरोपी एक कुख्यात तस्कर को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर कोट भलवाल केंद्रीय जेल, जम्मू भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर मोहम्मद शेख निवासी शेखपोरा, तुज्जर शरीफ, सोपोर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उमर पहले भी नशा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। कानूनी कार्रवाई के बावजूद वह लगातार युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहा था। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार नशा तस्करी में शामिल होने के सबूतों के साथ एक विस्तृत डोजियर तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा था।
विज्ञापन

इसके बाद पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नजरबंदी का आदेश जारी हुआ और आरोपी को जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद कर दिया गया। सोपोर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति का हिस्सा है। पुलिस आदतन तस्करों पर निवारक कार्रवाई कर उन्हें दोबारा अपराध करने से रोक रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है। पुलिस ने साफ किया कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत युवाओं को बचाने और समाज को नशा-मुक्त बनाने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें