फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आग से नौहट्टा के चांदपोरा में सात घर जले

विज्ञापन
श्रीनगर के नौहट्टा में राम में लगी आग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के नौहट्टा इलाके के चांदपोरा में सोमवार की देर रात आग लगने से सात घरों को नुकसान पहुंचा। एक अधिकारी ने बताया कि आग करीब 1:00 बजे लगी जिसके बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आग शुरू में एक घर में लगी और जल्द ही आस-पास की इमारतों में फैल गई जिससे भारी नुकसान हुआ। दमकल कर्मी, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर करीब एक घंटे तक आग से जूझते रहे और कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। इस हादसे में सात घरों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी के जान-माल के नुकसान या झुलसने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें