श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान का कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग 14 मार्च को बीआईएस एफओएसएस एनआईटी ओपन स्टैंडर्ड समिट की मेजबानी करेगा। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के विशेषज्ञ, उद्योगपति और विद्यार्थी भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में खुले मानक और खुले तकनीकी स्रोत की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
यह आयोजन संस्थान के एफओएसएस क्लब के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। इसमें तकनीकी बातचीत, एक हैकाथॉन और अन्य गतिविधियां होंगी जिनका मकसद विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मानक रूपरेखा और डिजिटल जन संरचना (डीपीआई) की बदलती वास्तुकला से परिचित कराना है। सम्मलेन में म्यासा नेटवर्क सॉल्यूशंस के फाउंडर एस यासर काजमी भी बात करेंगे जिनसे जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के विकास और ग्लोबल टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड्स को अपनाने के महत्व पर अपनी राय शेयर करने की उम्मीद है। ब्यूरो