श्रीनगर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पिछले एक सप्ताह से चल रहे मोबाइल सुरक्षा बूट कैंप शनिवार को समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम एनआईटी श्रीनगर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता फेज-3 पहल के तहत प्रायोजित था। डॉ. मोहम्मद अहसान चिश्ती ने बूट कैंप के संयोजक के रूप में सेवा दी जबकि डॉ. साइमा कुरैशी और डॉ. स्पर्श शर्मा इसके समन्वयक थे। संवाद