फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एनआईटी श्रीनगर ने हैकाथॉन 5.0 में हासिल कीं दो एमएसएमई ग्रांट

विज्ञापन
एनआईटी श्रीनगर। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एनआईटी ने दो एमएसएमई ग्रांट हासिल की हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित एमएसएमई हैकाथॉन 5.0 के दौरान, एमएसएमई मंत्रालय की इनोवेटिव स्कीम के तहत एनआईटी के दो नए आइडिया का चयन किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में एमएसएमई की इनोवेटिव स्कीम के लिए होस्ट इंस्टीट्यूट और कार्यान्वयन एजेंसी के तौर पर काम करते हुए, एनआईटी श्रीनगर इस क्षेत्र में नवाचार-आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने में लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। चुने गए हर प्रोजेक्ट को अत्याधुनिक तकनीकों के विकास और व्यावसायीकरण में मदद के लिए 15 लाख रुपये (75% हिस्सा मंत्रालय से और 25% इनक्यूबेट से) की ग्रांट दी गई है।
विज्ञापन

एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम के तहत इससे पहले चार तकनीकों का चयन किया गया था और उन्हें इनक्यूबेशन के लिए ग्रांट के साथ सहायता दी गई थी। खास बात यह है कि तीन प्रभावशाली प्रोटोटाइप पहले ही सफलतापूर्वक विकसित किए जा चुके हैं और अब उनके व्यावसायीकरण की दिशा में काम चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें