फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर परिवहन संघ ने किया हड़ताल का एलान

Wed, 10 Dec 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 दिसंबर को एक दिवसीय टोकन हड़ताल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

श्रीनगर में एसोसिएशन के महासचिव शेख मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि जम्मू और कश्मीर दोनों डिवीजनों के ट्रांसपोर्टरों ने सर्वसम्मति से हड़ताल करने का फैसला लिया है। परिवहन क्षेत्र सरकार की उदासीनता के कारण पतन के कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

प्रमुख समस्याओं में ई-बसों का अनियंत्रित संचालन, फिटनेस व ग्रीन टैक्स में भारी बढ़ोतरी और मनमाने ई-चालान शामिल हैं। शेख यूसुफ ने चेतावनी दी कि हड़ताल के बाद सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। मांगें पूरी नहीं हुईं तो फैसला लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें