फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: करंट लगने से झुलसे बिजली कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले में शनिवार को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी ने सोमवार सुबह श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गुलाम मोही-उद-दीन राथर (55) पुत्र गुलाम हसन निवासी महवारा बडगाम के रूप में हुई है। वह पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में परमानेंट डेली लेबरर के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हादसा बडगाम के लखरीपोरा इलाके में शनिवार को उस समय हुआ जब कर्मचारी बिजली के तार की मरम्मत का काम कर रहा था। काम के दौरान वह सीधे लाइव करंट के संपर्क में आ गया जिससे उसे करंट लगा। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बडगाम ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने लगातार प्रयास किए लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है और मौत के कारणों व परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें