फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर के बुलबुलबाग के पास 5-6 अस्थायी संरचनाओं में लगी भीषण आग

विज्ञापन
श्रीनगर में बुलबुल बाग क्षेत्र में लगी आग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
- 10 दमकल गाड़ियों आग बुझाने के लिए करती रहीं मशक्कत, दम घुटने के कारण एक कर्मचारी को ले जाया गया अस्पताल
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। बुलबुलबाग इलाके में बाईपास के पास बनी करीब 5-6 अस्थायी संरचनाओं में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक भीषण रूप धारण कर लिया। काफी बड़े क्षेत्र को इसने चपेट में ले लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं। कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि करीब सौ मीटर से अधिक दूर से भी दिखाई दे रही थी। आसमान में धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटों ने भयानक रूप धारण कर लिया। आसपास के मोहल्ले में आवासीय घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग को इसकी जानकारी दी जो तुरंत मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। करीब 4 घंटे से भी अधिक समय तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. आशिक हुसैन ने अमर उजाला के साथ रात करीब 9 बजे फोन पर बात करते हुए कहा, हमें शाम 5:06 बजे कॉल आई कि इलाके में आग लगी है। हमने हेडक्वार्टर के अलावा आसपास के करीब 6 फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाईं। 10 गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने के लिए मशक्कत कर रही हैं। आग को आसपास के घरों तक फैलने से हमने रोक लिया है लेकिन 5-6 अस्थायी संरचनाओं में पेंट, हार्डवेयर, दवाइयां, कालीन, आदि का माल था उसमें भीषण आग लगी है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान एक दमकल कर्मचारी का दम घुटा था जिसे मेडिकल सुविधा के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। डॉ. हुसैन ने कहा कि आग लगने के कारणों का तब पता चल पाएगा जब इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन ज्वलनशील सामग्री होने के चलते आग भीषण थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें