श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के जिला अध्यक्ष श्रीनगर पीर आफाक अहमद ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनसी के विजन तथा उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रीनगर जिले में जमीनी स्तर पर समन्वय को मजबूत करना और जनसंपर्क अभियान को तेज करना था। सभा को संबोधित करते हुए आफाक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घनिष्ठ समन्वय में काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने आम जनता की रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने के लिए कई जनहितैषी और गरीब-समर्थक पहलें की हैं। इन पहलों को हर घर तक पहुंचाना और लोगों को सरकार की ईमानदार कोशिशों के बारे में पूरी जानकारी देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आफाक ने पार्टी की जमीनी स्तर पर जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए एकता, अनुशासन और जनता से निरंतर संपर्क पर जोर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रांतीय सचिव सैयद तवकीर अहमद ने टीमवर्क और निरंतर जनसंपर्क के महत्व पर बल दिया। संवाद