फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: निदेशक वानी ने किया स्कूल शिक्षा बोर्ड बेमिना का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शिक्षा विभाग के निदेशक नसीर अहमद वानी ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड बेमिना का निरीक्षण किया। उन्होंने कश्मीर संभाग के छात्रों के लिए चल रहे पाठ्यपुस्तक वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

वहीं निरीक्षण के दौरान निदेशक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और वितरण प्रणाली की जांच की। जिसमें निर्देशक ने पाठयपुस्तकों की वितरण प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर डायरेक्टर को बताया गया कि पाठ्यपुस्तकें घाटी के 61 क्षेत्रों में पहले ही भेज दी गई हैं और शेष वितरण सभी जिलों में 2 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

निदेशक ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि छात्राओं तक जल्द से जल्द किताबें पहुंचाई जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बोर्ड से किताबें प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर सीईओ के माध्यम से स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर को एक विस्तृत वितरण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निदेशक ने इस शैक्षणिक वर्ष में पाठ्यपुस्तक वितरण प्रक्रिया को समय पर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी जानकारी दी गई कि वितरण अभियान के 17 नवंबर को शुरू होने के बाद से श्रीनगर के आठ क्षेत्रों जिनमें कुलगाम के छह, बांदीपोरा के पांच, अनंतनाग के 12, शोपियां के चार, पुलवामा के आठ, बुद्धगाम के 13, गांदरबल के चार और बारामुला जिले के दो क्षेत्रों में पाठ्यपुस्तकें भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग हर छात्र को समय पर किताबें प्राप्त हो ताकि बच्चों के माता-पिता को बाजार से न खरीदनी पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें