अनंतनाग। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अपने नारकोटिक डॉग स्क्वायड को तैनात किया है। इस पहल का उद्देश्य नशा तस्करों की पहचान करना, सप्लाई चेन को तोड़ना और छिपाए गए प्रतिबंधित पदार्थों का पता लगाना है। अधिकारियों के अनुसार विशेष अभियान के तहत चेक पोस्टों पर स्निफर डॉग्स की सेवाएं ली जा रही हैं। कुत्तों की मदद से छिपाए गए नशीले पदार्थों का पता लगाने और उनकी बरामदगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद