फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दो महीने में कश्मीर में नशा तस्करी के 15 आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) श्रीनगर ने पिछले दो महीनों में कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों से नशा तस्करी के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपी न केवल प्राकृतिक नशीले पदार्थों बल्कि सिंथेटिक ड्रग्स की भी तस्करी कर रहे थे। जब्त किए गए पदार्थों में अफीम और उसके डेरिवेटिव्स (मॉर्फिन, कोडीन, हेरोइन) के अलावा सिंथेटिक ड्रग्स जैसे मेथाडोन और पेथिडीन तथा भांग और कोका की पत्तियां भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एनसीबी कार्यालय की स्थापना भारत सरकार की उस रणनीतिक पहल का हिस्सा है जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में नारकोटिक्स नियंत्रण को मजबूत किया जा रहा है। ब्यूरो घाटी में सक्रिय ड्रग नेटवर्क को ट्रैक करने, उनका पीछा करने और उन्हें ध्वस्त करने में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्यूरो ने आक्रामक प्रवर्तन रणनीति अपनाई है और तस्करी के रूट्स तथा वितरण चैनलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर नियमित ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं ताकि सप्लायर्स, कैरियर्स और स्थानीय हैंडलर्स की पहचान हो सके। अंतर-एजेंसी समन्वय की सराहना करते हुए अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कई ऑपरेशनों में पुलिस का सहयोग लगातार और निर्णायक रहा है।
अधिकारी ने खुलासा किया कि गिरफ्तार अधिकांश व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास रहा है जिससे पता चलता है कि आदतन अपराधी ही इस धंधे में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए बार-बार अपराध करने वालों और संगठित ड्रग नेटवर्क के खिलाफ निरंतर कानूनी कार्रवाई और निगरानी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं और जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी मामले में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें