श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के आयुक्त डॉ. बशारत कयूम ने गुलाम हसन शेख प्रभारी वार्ड अधिकारी एसएमसी को कर्तव्यों में कथित लापरवाही के मामले में जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आदेश में आगे नुजहत खुर्शीद कुरैशी संयुक्त आयुक्त प्रशासन एसएमसी को अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों की निगरानी और पर्यवेक्षण से संबंधित मामले में गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच अधिकारी विशिष्ट सिफारिशों के साथ एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा जमील मोहम्मद शेख सीनियर बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रभारी वार्ड अधिकारी एसएमसी को भी नियमों के अनुसार कर्तव्यों में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है। संवाद