फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नगर निगम के कमिश्नर ने किया लाल चौक में वेंडिंग जोन का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम के कमिश्नर फज लुल हसीब ने शनिवार को लाल चौक में टिंडेल बिस्को स्कूल के सामने श्रीनगर नगर निगम वेंडिंग जोन का स्थल निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य नगर निगम की आधारभूत संरचना का मूल्यांकन और वेंडिंग समुदाय द्वारा उठाए गए मुद्दों की समीक्षा करना था।
विज्ञापन

कमिश्नर ने विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक बातचीत की। जिन्होंने उन्हें स्वच्छता प्रबंधन, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक नागरिक सुविधाओं के संवर्धन की आवश्यकता सहित विभिन्न चिंताओं से अवगत कराया। विक्रेताओं ने सुचारु व्यावसायिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाले अड़चनों को दूर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। शिकायतें सुनते हुए कमिश्नर ने इस बात का आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक मांगों की प्राथमिकता पर जांच की जाएगी और उन्हें चरणबद्ध, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने निगम की प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि एक स्वच्छ, सुलभ और व्यापार-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक व्यापक मूल्यांकन करें और त्वरित फॉलो-अप के लिए एक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने बुनियादी अवसंरचना को उन्नत करने स्वच्छता मानकों में सुधार करने और एसएमसी के व्यापक शहरी विकास उद्देश्यों के अनुरूप सतत रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए समन्वित विभागीय प्रयासों पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें