फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 35 वार्डों में निर्माण कार्यों पर रोक, बिल्डिंग अनुमति की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर नगर निगम ने आदेश जारी किया, शहर में अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए उठाया गया कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने शहर के 35 वार्डों में जारी सभी निर्माण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का कड़ा आदेश जारी किया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन वार्डों में निर्माण अनुमति (बिल्डिंग परमिशन) के दस्तावेजों का व्यापक सत्यापन किया जाएगा जिसके बाद ही आगे के कार्य की अनुमति दी जाएगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कदम शहर में अवैध निर्माणों पर नकेल कसने और मास्टर प्लान के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसएमसी प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करके निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निगम के ताजा आदेश के तहत संबंधित 35 वार्डों में चल रहे सभी आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कार्यों को तुरंत रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, वार्ड अधिकारियों और प्रवर्तन (एंफोर्समेंट) टीमों को मैदान में उतार दिया गया है जो मौके पर जाकर प्रत्येक निर्माण स्थल के अनुमति पत्रों की गहनता से जांच करेंगी।
नगर निगम अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि जांच प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी निर्माण स्थल पर वैध बिल्डिंग परमिशन नहीं पाई गई या स्वीकृत योजना से हटकर अनधिकृत निर्माण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अवैध ढांचों को सील करने और गिराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

एसएमसी ने नागरिकों और बिल्डरों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे जांच प्रक्रिया पूरी होने तक निर्माण कार्य रोक कर रखें। अपने दस्तावेज संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। निगम के इस कड़े रुख से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें