श्रीनगर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ने बुधवार को कश्मीर में अपनी तरह का पहला वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया। इसका उद्देश्य केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्थानीय सूक्ष्म और लघु उद्यमों के बीच बाजार संबंधों को मजबूत करना था।
इस कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे जिनमें हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशक कश्मीर मसरत उल इस्लाम, केपीडीसीएल निदेशक महमूद अहमद शाह और उद्योग और वाणिज्य कश्मीर निदेशक खालिद मजीद शामिल थे। इस दौरान जेम मुख्यालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने भाग लेने वाले उद्यमों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत की। ब्यूरो