फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रुहुल्ला ने की मुख्यमंत्री की आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना की कि वे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद भी चुप रहे और निंदा न कर पाए।
विज्ञापन

मेहदी ने कहा कि यदि सीएम में निंदा करने की हिम्मत नहीं है तो खाड़ी देश के हालात पर उनकी चिंता की बातें उन लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखतीं जो ईरान के सुप्रीम लीडर को मानते और उनका सम्मान करते हैं। रूहुल्ला ने एक्स पर पोस्ट में नाम लिए बिना लिखा है कि '' मैंने पाया कि वह चिंतित हैं और निंदा तो दूर शोक में एक शब्द भी नहीं कह पाए। अगर उनमें एक आजाद देश के खिलाफ हमले की निंदा करने की हिम्मत नहीं है तो उन्हें अपनी चिंता अपने तक ही रखनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि कि वह ईरान में हो रहे घटनाक्रम को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें