बारामुला। उड़ी के विधायक डॉ. सज्जाद शफी ने उप-मंडल मजिस्ट्रेट की ओर से जारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जन दरबार में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया है। विधायक ने इस लापरवाही पर सड़क एवं भवन विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश संबंधित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. सज्जाद शफी ने अधिकारियों की बार-बार अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी हरकतें जन शिकायतों के प्रभावी निपटारे में बाधा डालती हैं तथा प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठाती हैं। संवाद