अनंतनाग। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीनरेगा) से जुड़े फैसले के विरोध में कांग्रेस सोमवार से अनशन शुरू करेगी। यह घोषणा कांग्रेस जिला अध्यक्ष फारूक अहमद भट ने रविवार को की। एमजीनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भट ने कहा कि यह कदम उन गरीब और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के हितों की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है जिनकी आजीविका इस योजना पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमजीनरेगा से संबंधित किसी भी तरह का फैसला ग्रामीण परिवारों पर गंभीर असर डालेगा। भट ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद