फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में ओलावृष्टि से नुकसान, विधायक व डीसी ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों को मदद का भरोसा, बागवानी विभाग की टीमें कर रहीं नुकसान का आकलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के कई इलाकों में हाल की ओलावृष्टि से सेब के बागों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक शबीर अहमद कुल्ले और डीसी शिशिर गुप्ता ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दोनों ने किसानों और बागवानों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।
विधायक और डीसी ने वेदपोरा, दरमदोरा, मगलपोरा, ओधु, चैगुंड, दुमपोरा, दैरो और नाडीगुंड समेत अन्य गांवों का दौरा किया जहां ओलावृष्टि से बागवानी फसल को नुकसान की खबर है। दौरे के दौरान किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता जताई। विधायक और डीसी ने प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता जताई और भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगों को सरकार के सामने उचित राहत और मदद के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बागवानी विभाग की टीमें पहले ही सभी प्रभावित इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। ये टीमें नुकसान का व्यापक आकलन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आकलन रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित बागवानों को मौजूदा प्रावधानों के तहत स्वीकार्य मदद और वित्तीय सहायता दी जाएगी। दौरे में एसीआर और बागवानी व कृषि विभाग के अधिकारी भी साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें