फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विधायक अल्ताफ ने अमरनाथ यात्रियों का किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम। श्री अमरनाथ जी यात्रा के प्रथम जत्थे के पहलगाम पहुंचने पर विधायक पहलगाम अल्ताफ अहमद कालू ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की कामना की।
विज्ञापन


विधायक अल्ताफ कालू ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि देश की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पहलगाम क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं के लिए सभी इंतजाम पूरी तरह से दुरुस्त किए गए हैं।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


विधायक ने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं से कश्मीर की मेहमाननवाजी और भाईचारे की भावना का अनुभव करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्थानीय लोग हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रियों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ तत्पर हैं। संवाद

उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा-2026 का पहला जत्था गुरुवार को जम्मू से रवाना हुआ, जिसमें 4,800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं, जो पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें