संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जिले के बिजहामा क्षेत्र से एक सप्ताह से लापता 27 वर्षीय युवक का शव शनिवार को बगना नाले से बरामद हुआ। मृतक ताहिर इकबाल खान बिजहामा के किचाना का रहने वाला था। अधिकारियों के अनुसार ताहिर 3 मई को बारामुला के लिए घर से गया था लेकिन लौटकर नहीं आया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें खोजने के लिए अभियान चलाया और पुलिस व प्रशासन से उसकी तलाश में मदद की अपील की। कई दिनों की खोज के बाद उनका शव बारामुला के बगना नाले से बरामद हुआ। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अंदेश जताया जा रहा है कि वह लगभग 100 मीटर की ऊंचाई से गिर होगा जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।