श्रीनगर। कश्मीर के मीरवाइज मौलाना डॉ. उमर फारूक ने बुधवार को एक्स पर बताया कि इस जुमे की नमाज में बारिश के लिए विशेष दुआएं की जाएंगी।
मीरवाइज ने हदीस सहीह अल-बुखारी की एक आयत का जिक्र करते हुए कहा कश्मीर में बिना बारिश या बर्फ के सर्दी का मौसम गुजरना परेशान करने वाला है। इस शुक्रवार को इसके लिए जामा मस्जिद में खास दुआएं की जाएंगी। ब्यूरो