पुलवामा। पुलिस ने मंगलवार को लिटर इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक को 263 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी चालक की पहचान आथर मकबूल गनी निवासी वाघामा बिजबिहाड़ा के रूप में हुई है। ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और उसकी संभावित गंतव्य तक पहुंच की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। संवाद