संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि जौहर यूनिवर्सिटी को बुलडोज करना हजारों छात्रों के साथ, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ गंभीर अन्याय है। यह योगी सरकार की एक और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई है। पोस्ट में आगे कहा गया कि यह संस्थान जाति, धर्म या मजहब के भेदभाव के बिना सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा था।
एक शिक्षित समाज सवाल पूछता है, जवाबदेही, नौकरी और न्याय की मांग करता है। आम तौर पर अदालतों को ऐसे मामलों पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब लोगों को एकजुट होकर उस संस्थान की रक्षा करनी होगी जिसने हजारों लोगों की जिंदगी बदली है।