फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में हुई जिला इकाई की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में जिला इकाई श्रीनगर की बैठक हुई। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक सहभागिता पहल को तीव्र करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य ध्यान जिला इकाई की संगठनात्मक संरचना की समीक्षा, जमीनी स्तर की गतिविधियों को मजबूत करने और श्रीनगर में तात्कालिक सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करना था। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें प्रारंभिक तैयारियों, उम्मीदवारों की पहचान और प्रभावी बूथ-स्तरीय प्रबंधन पर जोर दिया गया। नेतृत्व ने पार्टी के लोगों से जुड़ाव को मजबूत करने और इन चुनाव की तैयारी में मजबूत संगठनात्मक गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया।
बैठक में पार्टी के महासचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम, पूर्व मंत्री नईम अखतर, पूर्व मंत्री आसिया नक्श, महिला विंग की अध्यक्ष अंजुम फाजिली, पूर्व विधायक पीर मंसूर हुसैन, पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद इकबाल त्रंबू, पूर्व विधायक नूर मोहम्मद शेख और अन्य नेता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें