फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त ने एसएसपी ट्रैफिक के साथ किया शंकराचार्य मंदिर का दौरा, उत्सव से पहले सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश
विज्ञापन

- 14 और 15 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, कश्मीर में इसे हेराथ उत्सव के तौर पर भी जाना जाता है
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। इस बार ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। कश्मीर में इसे हेराथ उत्सव के तौर पर भी जाना जाता है। उपायुक्त ने विगत शनिवार को मंदिर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बुनियादी सुविधाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली जाएं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त अक्षय लाबरू एसएसपी ट्रैफिक एजाज अहमद भट के साथ शंकराचार्य मंदिर पहुंचे। यहां 14 और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। डीसी ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। इस उत्सव का बहुत अधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। कश्मीरी पंडित समुदाय श्रद्धा के साथ इस उत्सव में सम्मलित होता है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मंदिर इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और सुखद तीर्थयात्रा अनुभव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के लिए बिना किसी परेशानी के ट्रैफिक आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं को शंकराचार्य मंदिर तक ले जाने के लिए पर्याप्त शटल बस सेवाओं का प्रबंध करने के लिए कहा। सफाई के महत्व पर जोर देते हुए उपायुक्त ने एसएमसी अधिकारियों को शंकराचार्य मंदिर परिसर और पूरे तीर्थयात्रा मार्ग पर उचित स्वच्छता प्रबंधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मूत्रालय की अच्छी तरीके से सफाई और पानी की व्यवस्था पर जोर दिया। नेहरू पार्क से मंदिर तक सभी स्ट्रीट लाइटों को चालू करने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने निर्देश दिया कि समारोह स्थल पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति और पर्याप्त पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बिना किसी परेशानी के ट्रैफिक आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि सभी प्रबंध समय पर पूरे हो जाने चाहिए ताकि मंदिर में दर्शन करने आने वाले शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें