फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एलपीजी के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई, 80 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। पुलिस ने मंगलवार को जिले में अवैध एलपीजी के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। थाना काकापोरा को सूचना मिली कि एक एलपीजी वितरक फिरदौस अहमद डार निवासी हाजीबल घरेलू सिलिंडर से वाणिज्यिक सिलेंडरों में एलपीजी अवैध रूप से स्थानांतरित कर रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 80 गैस सिलिंडर जब्त कर लिए। इसमें 35 घरेलू और 45 वाणिज्यिक सिलिंडर शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस ऑपरेशन के पूरे दायरे का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें