पुलवामा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देती अधिकारी। स्रोत पुलिस
बांदीपोरा। युवा सेवा और खेल निदेशालय ने सोमवार को कलोसा में वंदे मातरम् अभियान के तहत वॉलीबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इन आयोजनों में क्विलमुकाम के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें प्रत्येक खेल में चार टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। ट्रॉफियां अंदलीब मनहास की ओर से दी गईं। संवाद