फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य, एलपीजी वितरण केंद्र पर भीड़

विज्ञापन
श्रीनगर के ईदगाह में एलपीजी वितरण केंद्र पर सिलिंडर लेने आए लोगों की कतार। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। जिले में एलपीजी की आपूर्ति फिलहाल सामान्य है लेकिन अफवाहों और ईद की जरूरतों के चलते लोग सिलिंडर लेने के लिए कतार लगा रहे हैं। वीरवार को ईदगाह स्थित एलपीजी वितरण केंद्र पर काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

यहां सिलिंडर लेने वालों की लंबी कतार लगी थी और दो से तीन घंटे में उनका नंबर आ रहा था। वितरक के अनुसार सामान्य है, उपभोक्ताओं के दबाव के कारण और रिफिल मंगाए गए हैं। दाम बढ़ने और किल्लत की अफवाहों की वजह से भी दबाव बढ़ा है। वहीं गैस लेने आए उपभोक्ताओं का कहना है कि ईद नजदीक है तुरंत जरूरत नही है लेकिन अगर ईद पर घर में गैस सिलिंडर खत्म हो गया और किल्लत की वजह से नहीं मिला तो काफी परेशानी हो जाएगी। इसलिए एडवांस में एक्स्ट्रा रिफिल भराकर रखेंगे।
वहीं अधिकारियों के अनुसार अभी एलपीजी की किल्लत जैसी कोई बात नहीं है। खाड़ी में युद्ध और अफवाहों की वजह से लोग परेशान हैं। उन्हें परेशान होने की फिलहाल जरूरत नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें