उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा, आतंकवादियों व अलगाववादियों द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित समाप्त हो गया है। कश्मीर के युवा देर रात घूमने का आनंद ले रहे हैं और अब पोलो व्यू बाजार और झेलम रिवरफ्रंट पर समय बिताते हैं। शहर के दो लोकप्रिय सार्वजनिक क्षेत्रों को हाल ही में श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुनर्निर्मित किया गया था।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह है कि जम्मू-कश्मीर के आम लोग अपनी इच्छा के मुताबिक जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा, आतंकवादियों व अलगाववादियों द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित समाप्त हो गया है। कश्मीर के युवा देर रात घूमने का आनंद ले रहे हैं और अब पोलो व्यू बाजार और झेलम रिवरफ्रंट पर समय बिताते हैं। शहर के दो लोकप्रिय सार्वजनिक क्षेत्रों को हाल ही में श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुनर्निर्मित किया गया था।
सिन्हा ने कहा, कश्मीर के युवाओं के सपनों को अब पंख लग गए हैं और आने वाले दिनों में राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान किसी से कम नहीं होगा। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जल्द ही अपना खोया हुआ गौरव हासिल करेगा, जिसके लिए वह दुनिया भर में जाना जाता था।
विज्ञापन
इससे पहले डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में एक सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा, युवा शक्ति, नारी शक्ति और किसानों के कारण बीते चार वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव आया है, किसानों, युवाओं और महिलाओं को नमन करता हूं। यही वो त्रिशक्ति है, जिसकी ऊर्जा से नए जम्मू-कश्मीर का निर्माण संभव हो पा रहा है।
यही वो त्रिशक्ति है, जिसने जम्मू-कश्मीर की सोई हुई आत्मशक्ति को जागरूक किया। समाज में एक नया आत्मविश्वास पैदा किया है। चार वर्षों में स्त्री शक्ति की सफलता ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है, वो इस बात का प्रमाण है कि अगर इच्छा शक्ति हो और प्रशासनिक तंत्र एक लक्ष्य के लिए समर्पित हो, तो कुछ भी असंभव नहीं हो सकता।