फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त अभियान : 3 मई को एलजी मनोज सिन्हा पदयात्रा का करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 3 मई श्रीनगर में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को मंडलायुक्त कश्मीर अंशुल गर्ग ने इसका बात की जानकारी दी। उन्होंने पदयात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को समाज के हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि आम लोग, धर्म गुरु और विभिन्न राजनीतिक दल इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। जम्मू में उपराज्यपाल स्वयं इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और कई जिलों में नशा विरोधी रैलियों में शामिल हो रहे हैं। बैठक में कश्मीर संभाग के सभी डिप्टी कमिश्नर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने नशे के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक संगठनों, एनजीओ, पेशेवरों, छात्रों, प्रगतिशील किसानों, खेल व्यक्तियों, संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों को इस अभियान से जोड़ने को कहा।
विज्ञापन


3 मई को होने वाली इस पदयात्रा को उपराज्यपाल की ओर से फ्लैग ऑफ किया जाएगा। व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने परिवहन सुविधा के लिए एसआरटीसी, ट्रांसपोर्ट विभाग और श्रीनगर नगर निगम को पर्याप्त इंतजाम करने के लिए कहा। साथ ही जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को मार्ग और स्थल पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि यह अभियान 11 अप्रैल से शुरू हुआ है और लगातार 100 दिनों तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य नशे को पूरी तरह समाप्त करना है। लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और यदि नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें