फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपराज्यपाल ने पुलवामा के उपायुक्त को किया सम्मानित

विज्ञापन
उपराज्यपाल ने उपायुक्त पुलवामा कुलदीप कृष्ण सिद्धा को किया सम्मानित। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
पुलवामा। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा के उपायुक्त कुलदीप कृष्ण सिद्धा को सम्मानित किया है। श्रीनगर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान उन्हें प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना एवं पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के साथ यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उपायुक्त कुलदीप कृष्ण सिद्धा को मिले इस सम्मान से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने इसे पूरे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। वक्ताओं और शुभचिंतकों ने कहा कि देश की सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के प्रति उनकी निष्ठा, कड़ी मेहनत और अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें