फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेफ्टिनेंट जनरल ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
उपराज्यपाल के साथ लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांज श्रीवास्तव। स्रोत राजभवन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात श्रीनगर में हुई। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास और सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सेना के निरंतर प्रयासों की जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेना की भूमिका की सराहना की और कहा कि सुरक्षा बलों एवं नागरिक प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय से ही क्षेत्र में शांति, विकास और जन-कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है। यह मुलाकात जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सामान्य स्थिति बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें