संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पिछले कई दिनों से ओमपोरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल पैदा करने वाले तेंदुए को वन्यजीव विभाग ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी परिसर से जिंदा पकड़ लिया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह जंगली जानवर पिछले कई दिनों से इलाके में देखा जा रहा था। ओमपोरा और आसपास की कई जगहों से तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद लोगों में डर का माहौल था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग ने संवेदनशील जगहों पर पिंजरे लगाए थे। इन्हीं में से एनआईएफटी परिसर में लगाया गया एक पिंजरा काम आया और तेंदुआ उसमें जिंदा पकड़ा गया। वन्यजीव नियमों के अनुसार तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।