श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम के खानसाहिब के बटपोरा और शेखपोरा इलाकों में रविवार को तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
हमले के बाद तेंदुआ पास की रिहायशी बस्तियों की ओर चला गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू करने के लिए जरूरी कदम उठाए। स्थानीय लोगों ने इस मुश्किल समय में वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। निवासियों ने कहा, अगर वन्यजीव टीम समय पर पहुंच जाती तो तेंदुए को पकड़ा जा सकता था। ब्यूरो