अनंतनाग। प्रशासन ने लेहनवन-मार्गन टॉप सड़क को आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों के चलते 14 और 15 जून को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है।
तहसीलदार लारनू/कोकरनाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन दो दिनों के दौरान गावरन से मार्गन टॉप की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे 14 और 15 जून को इस मार्ग पर यात्रा की योजना न बनाएं तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
अधिकारियों के अनुसार यह प्रतिबंध सड़क पर चल रहे संरक्षण कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया गया है। संवाद