फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोजिला पर बर्फबारी के बाद फिर से बंद हुआ श्रीनगर-लेह हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जोजिला पर वीरवार को ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। जोजिला पर करीब एक फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई। इस बार जोजिला को बीआरओ के जवानों ने रिकॉर्ड 110 दिनों के भीतर खोला गया था।
विज्ञापन

बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर से कारगिल की ओर कुछ जरूरी सामन से लदी गाड़ियां भेजने के बाद वीरवार को कारगिल से श्रीनगर की ओर ट्रैफिक छोड़ा गया था और दोपहर करीब एक बजे तक 71 गाड़ियां जोजिला को क्रॉस कर पाई। उन्होंने बताया कि इस दौरान मौसम ज्यादा बिगड़ने और जोजिला पास पर बर्फ जमा होने के चलते इसे एक बार फिर बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि क्लीयरेंस का कार्य लगातार जारी है और कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें